दमोह : दुष्कर्म करने मना किया तो महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारा
दमोह, 14 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत एक महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां पर जानकारी देते हुए महिला और उसके पति ने बताया कि पति घर पर नहीं था महिला अकेली थी एक अनजान व्यक्ति घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कृत का प्रयास किया विरोध करने पर महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया जिससे महिला घायल हो गई उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।
दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुये बताया कि महिला की शिकायत पर हिन्डोरिया थाना में प्रकरण दर्ज किया गया एवं महिला के बयान एवं निशानदेही के आधार पर आरोपित को गिरफतार कर लिया गया है। एसपी सोमवंशी ने बताया कि डाक्टर से चर्चा करने पर जानकारी प्राप्त हुई की महिला ठीक है उसका ईलाज जारी है।
—————