पन्‍ना: ग्राम मड़ला में कुएं में गिरे तेंदुए का किया रेस्क्यू

पन्‍ना: ग्राम मड़ला में कुएं में गिरे तेंदुए का किया रेस्क्यू

पन्‍ना, 10 फ़रवरी (हि.स.)। मड़ला परिक्षेत्र के ग्राम मड़ला में सन्तोष प्रजापति के खेत में सुबह 7 बजे कुंए में एक नर तेंदुआ के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र संचालक, उप संचालक एवं वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, रेस्क्यू दल के साथ मौके पर बीट मड़ला के कक्ष क्रमांक 228 की बाह्य सीमा ग्राम मड़ला (राजस्व क्षेत्र ) पहुंचे। स्टाफ द्वारा कार्यवाही करने के लिए समस्त ग्रामीणों को मौके से हटाकर क्षेत्र संचालक के मार्गदर्शन में सर्व प्रथम कुंए में स्थित तेंदुआ को चारपाई की सहायता से सहारा देकर रोककर रखा गया। इसके बाद जाल डाल कर तेंदुआ को सुरक्षित पिंजरे में डालकर प्रातः 09.20 बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू वाहन की सहायता से रेस्क्यू किये गये नर वयस्क तेदुए को पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में प्रातः 10.24 बजे स्वच्छंद विचरण के लिए सुरक्षित छोड़ा गया।