पेरिस हिल्टन का घर स्वाहा, एक्ट्रेस बोलीं ये सिर्फ घर नहीं था यादें थीं

हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका पेरिस हिल्टन का घर आग में जल गया है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के कारण हुआ है। यह आग इतनी ज्यादा फैल गई है कि यह पॉश इलाकों तक पहुंच गई है और कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जल गए हैं।

पेरिस हिल्टन ने अपने घर को खुद जलते हुए देखा है और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि घर के जलने की खबर सुनकर वह सदमे में चली गई थीं और अब यहां खड़े होकर अपनी आंखों से यह सब देखकर, ऐसा लग रहा है जैसे उनका दिल लाखों टुकड़ों में बिखर गया है।

पेरिस हिल्टन ने कहा है कि यह घर सिर्फ घर नहीं था, यह वो जगह थी जहां उन्होंने सपने देखे थे। इस घर में उन्होंने अपने नन्हे हाथों से ऐसी चीजें बनाईं थीं जिन्हें वह हमेशा अपने साथ रखना चाहती थीं। इस घर को राख होते देखना बहुत मुश्किल है।

पेरिस हिल्टन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सिर्फ उनकी कहानी नहीं है, आज लॉस एंजिल्स में जल रहे हर घर की यही कहानी है। बहुत से लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। यह सिर्फ दीवारें और छतें नहीं हैं, यह वो यादें हैं जिन्होंने उन घरों को घर बनाया। यह तस्वीरें हैं, यादगार चीजें हैं।

पेरिस हिल्टन ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड, वालंटियर्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका परिवार, उनके बच्चे और उनके पालतू जानवर सुरक्षित हैं।

पेरिस हिल्टन ने अपने सभी फैंस को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा है कि हर उस व्यक्ति का शुक्रिया जिसने इस समय में सपोर्ट किया और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा है कि आप लोगों ने ही उन्हें याद दिलाया कि इस दुनिया में अभी भी सुंदरता है।

पेरिस हिल्टन का आखिरी एल्बम इनफिनिट आइकॉन था, जो 6 सितंबर, 2024 को रिलीज हुआ था। यह एल्बम उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा था, लेकिन अब उनका घर जलने के कारण उन्हें बहुत दुख हुआ है।