खुद को आग लगाने वाली महिला ने दम तोड़ा

खुद को आग लगाने वाली महिला ने दम तोड़ा

उदयपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद घटना में 90 प्रतिशत झुलसी हुई महिला की सोमवार को मौत हो गई।

यह घटना एक घरेलू विवाद के बाद हुई, जिसमें महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला के पति और पत्नी दोनों शराब के आदी थे और आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति कलर-पेंटिंग का काम करते थे। मृतका भावना पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी सूरजपोल एक छोटी बच्ची की मां थी।

घटना शनिवार रात को हुई जब महिला ने अपने शरीर पर थिनर डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।

—————